उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने बागियों पर सख्त, ये हुए निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नेताओं पर कड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने जानकारी दी कि जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के अनुरोध पर, पार्टी ने चुनावी अनुशासन को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की। निष्कासित किए गए नेताओं में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं, जिनमें रूड़की में मेयर पद के खिलाफ अपनी पत्नी को बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़वाने वाले पूर्व मेयर यशपाल राणा, रूद्रप्रयाग से संतोष रावत, उखीमठ से कुब्जा धर्मवाण, नगर पालिका बागेश्वर से कवि जोशी, कोटद्वार से महेन्द्र पाल सिंह रावत, ऋषिकेश से दिनेश चन्द्र मास्टर, चमोली से सुनील पंवार और कई अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर बड़ा प्रहारःपुलिस ने गिरफ्तार किए नशे के तीन सौदागर

अमरजीत सिंह ने बताया कि इन नेताओं के खिलाफ पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से अनुशासनात्मक कार्रवाई की और कांग्रेस नेतृत्व के अनुरोध के बावजूद, उनके द्वारा की जा रही पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लिया। इसके परिणामस्वरूप इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-रामनगर पुलिस ने हार जीत की बाजी लगा रहे 11 बाजीगरों को कुल 2,07,270/- (दो लाख सात हजार दो सौ सत्तर रुपये) के साथ किया गिरफ्तार  

इसके अलावा, करन माहरा ने पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति केंद्रीय नेतृत्व से की है। साथ ही, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को संस्तुति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल:(हल्द्वानी) पहला हरियाणा तो दूसरा उड़ीसा ने जीता फुटबॉल मैच

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है और यदि कोई पार्टी अनुशासन की सीमा पार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।