पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री आवास स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विल्ला नौगांव स्थित 65 गांवों के आराध्य देवता श्री रुद्रेश्वर महादेव के ‘डांडा देवराणा मंदिर’ के सौंदर्यीकरण हेतु मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ₹1.79 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डांडा देवराणा मेले को पूर्व में ‘राजकीय मेला’ घोषित करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताया और कहा कि इन फैसलों से क्षेत्र की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के बड़े तीर्थ स्थलों के साथ-साथ स्थानीय जन-आस्था से जुड़े पारंपरिक मंदिरों, देवस्थानों और मेलों के अवस्थापना विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि स्वीकृत ₹1.79 करोड़ की धनराशि से मंदिर परिसर में विभिन्न सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे 65 गांवों के स्थानीय निवासियों व दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रुद्रेश्वर मंदिर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा नेता जगनमोहन चंद, सरदार सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बचन चौहान और वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान सहित कई गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT