विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संस्थान, विश्वविद्यालय और अन्य संवर्गों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने अपनी लंबित समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की मांगों को गंभीरता से सुना और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भेंट के दौरान शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन ने रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति (DPC) तथा परिवीक्षा अवधि पूरी होने पर स्वतः स्थायीकरण की मांग की, जबकि जल संस्थान के कर्मचारियों ने विभाग के राजकीयकरण का अनुरोध किया। वहीं, विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने रिक्त गैर-शैक्षणिक पदों को भरने व समान वेतनमान देने तथा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने व टीईटी (TET) में शिथिलता प्रदान करने की बात रखी। इसके अलावा एनएचएम, एएनएम, लैब टेक्निशियन, अतिथि शिक्षक और आबकारी निरीक्षक संघों ने भी अपने ज्ञापन सौंपे।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए कि सभी विभागों के माध्यम से इन मांगों का नियमानुसार परीक्षण कराया जाए और उनका उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शासन व प्रशासन के कई प्रमुख सचिव, सचिव तथा गढ़वाल मंडल के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT