अतिक्रमण को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर निकाला जुलूस

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता मंगलवार को रेलवे परिसर में इकट्ठा हुए। रावत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर वन परिसर पहुंचे जहां अनिल अग्रवाल खुलासा के संचालन में अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेश सरकार को घेरते हुए नारेबाजी करते हुए हंगामेदार सभा का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि प्रदेश में 10000 से अधिक उद्योग बंद होने के कारण राज्य बेरोजगारी के विस्फोट से जूझ रहा है तो दूसरी ओर सरकार महंगाई और बेरोजगारी से लोगों को निजात दिलाने की वजह अतिक्रमण के नाम पर उनको उजाड़ने पर लगी है। जबकि जो पी डब्लू डी अतिक्रमण के नोटिस दे रही है वह खुद जमीन की मालिक नहीं है सिंचाई विभाग भी लोगों को गैर कानूनी नोटिस देकर धमका रहा है रणजीत रावत ने बेलगाम अधिकारियों को चेतावनी दी की सरकार ने अपना यह अतिक्रमण का तुगलकी की फरमान वापस लेकर जनता को राहत नहीं दी तो सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

अतिक्रमण के नाम पर ना तो सरकार की तानाशाही को चलने दिया जाएगा और ना ही किसी को अब उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। रावत ने अधिकारियों को कोसी वैराज पर अतिक्रमण को हटाने की चुनौती देते हुए कहा कि कोसी बराज के अतिक्रमण से आंखें मूंदे बैठे अधिकारियों को सत्ताधारी दल का अतिक्रमण पहले हटाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इस दौरान चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा जोशी, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन महिला कांग्रेस पुष्पा देवी सहित मातृशक्ति, युवा शक्ति सहित सैकड़ो कांग्रेस जन एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT