बिग ब्रेकिंग-जवाड़ी बाईपास स्थित पुल से युवक ने लगायी छलांग, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ ने किया रेस्क्यू,जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ख़बर शेयर करें -

आज मंगलवार की सांयकाल सवा सात बजे के आस-पास एक युवक के जवाड़ी बाईपास स्थित मोटर पुल से अलकनन्दा नदी मे छलांग लगाने की सूचना पर मौके पर चौकी जवाड़ी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसी दौरान एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची। उक्त युवक बीच नदी में न गिरकर नदी के कम पानी वाले हिस्से में गिरा,जिसके सिर सहित हाथ पैरों में गम्भीर चोटें आयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रेस्क्यू हेतु गयी टीमों द्वारा उक्त को स्ट्रेचर की मदद से नदी किनारे से निकालकर पैदल मार्ग से होते हुए सड़क मार्ग तक लाने के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया, डॉक्टरों द्वारा उक्त को मृत घोषित किया गया। पुलिस के स्तर से परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के स्तर से पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। युवक ने किन कारणों से छलांग लगायी इसका पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

मृतक का नाम – शिवम बुटोला पुत्र श्री बलवन्त सिंह बुटोला, निवासी बष्टा, अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 21 वर्ष लगभग)

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT