भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट पर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड में भगवान शिव पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना चम्पावत जिले के टनकपुर की है। इसके खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने यूपी की तर्ज पर बुलडोजर और “जय श्रीराम” के नारों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बाजार भी बंद करवा दिए गए, और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

सोमवार को नगर के वार्ड पांच निवासी हाजी मुकीम खान द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 

सोमवार देर रात हुए हंगामे के बाद, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने बिजलीघर के पास से नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान, लोगों ने व्यापारियों से दुकानें बंद करने का आग्रह किया, जिसके बाद कई दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

तहसील में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अरुण वाल्मीकि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देवभूमि में कुछ समय से समुदाय विशेष की ओर से सुनियोजित तरीके से सामाजिक सौहार्द्र खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोपी हाजी मुकीम खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

इस प्रदर्शन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, विहिप जिला अध्यक्ष निर्मल थ्वाल, और अन्य नेताओं ने भी आक्रोश व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल और उनके साथियों ने सीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Ad_RCHMCT