गुस्से में युवक ने सड़क पर बेरहमी से किया प्रेमिका का कत्ल, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का दिनदहाड़े सड़क पर बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पुलिस के अनुसार, मृतका उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली थी और नवोदय नगर, हरिद्वार में रह रही थी। आरोपी युवक और युवती के बीच चार साल से प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती की नजदीकी किसी अन्य युवक से हो गई थी, जिसके कारण आरोपी ने गुस्से में आकर यह हृदय विदारक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच जारी है और जल्द ही मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Ad_RCHMCT