हल्द्वानी: मामी के बात न करने से नाराज  युवक ने बेटे को किया अगवा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मामी से नाराज होकर उसका पांच साल का बेटा अगवा कर लिया।

यह घटना तब हुई जब महिला ने अपने पति के भान्जे, इंद्रानगर निवासी अब्दुल खलिक से फोन पर बात करना बंद कर दिया था। खालिक इस बात से नाराज हो गया और शनिवार शाम को महिला के पांच साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​सावधान! अल्मोड़ा में बिक रही थीं एक्सपायरी दवाएं, ड्रग इंस्पेक्टर और विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त कार्रवाई

महिला ने शुरू में खालिक से फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह बच्चे को कुछ देर में वापस भेज देगा। लेकिन जब रात के 10 बजे तक बच्चा घर वापस नहीं आया, तो महिला को शक होने लगा कि कहीं खालिक मासूम के साथ कुछ गलत न कर दे। चिंता में डूबी महिला तुरंत बनभूलपुरा पुलिस थाने पहुंची और अपनी चिंता जाहिर की।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में गूंजा योग का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने हजारों साधकों व SSB जवानों के साथ किया योगाभ्यास; ₹3300 करोड़ की 'शारदा कॉरिडोर परियोजना' का किया जिक्र

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और रातभर खालिक और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT