अंकिता भंडारी की मां की तबीयत खराब,अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और इस कांड को लेकर उत्तराखंड की जनता आज भी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं जरा सोचिए अंकिता जय मां बाप के ऊपर उसमें क्या गुजरी होगी जब उनके सामने उनकी बेटी की हत्या की खबर उन तक पहुंची होगी अब अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

डोभ श्रीकोट की दिवंगत अंकिता भंडारी की मां की अचानक तबियत खराब हो जाने पर उन्हें श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार फिलहाल उनकी हालत में सुधार हुआ है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि एक दिन और निगरानी में रखने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट


पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी अंकिता की मां का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसमें कोई दोराय नहीं की अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के बाद रोज घर में सांत्वना देने वाले लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। तनाव के कारण अब सोनी देवी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। डाक्टरों ने कहा है कि बीपी के अलावा उन्हें अन्य कोई दिक्कत नहीं है।

Ad_RCHMCT