रामनगर मे एक और हादसा, गर्जिया रोड़ पर टैम्पू पलटने से 13 लोग घायल जिनमे 5 की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर मे एक और हादसा, गर्जिया रोड़ पर टैम्पू पलटने से 13 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
Corbetthalchal ramnagar गर्जिया – आज सुबह करीब 07:00 बजे चौकी गर्जिया क्षेत्र में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, एक टैम्पू (नं0 UK 19-TA 0413) चौकी से कुछ पहले एक एस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


टैम्पू में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें 09 वयस्क और 04 छोटे बच्चे शामिल थे।हादसे में सभी सवारों को चोटें आई हैं, जबकि 05 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मुरादाबाद रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


बताया जा रहा है कि सभी घायल आपस में रिश्तेदार हैं और मुरादाबाद के निवासी हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और टैम्पू पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT