उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही वर्षा के बीच मौसम विभाग ने राज्यभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 22 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों सहित राज्य के अन्य इलाकों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

राज्य के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। साथ ही, कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

राजधानी देहरादून में मंगलवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। यहां भी कुछ दौरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के एक-दो दौर भी संभव हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौसम विभाग ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। नदी-नालों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Ad_RCHMCT