यहां हुआ एक और सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

टिहरी। टिहरी जिले में एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

मिली जानकारी के अनुसार कार चार सौ से पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिरी। गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल हरिद्वार छोड़ अन्य जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई।

गौरतलब हैं की गत दिवस शुक्रवार को भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। कार में होल्टा निवासी चार महिला व एक पुरुष सवार थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई थी।

Ad_RCHMCT