यहां शराब की दुकान में असमाजिक तत्वों का धावा, पैट्रोल छिड़क लगाई आग, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अंग्रेजी शराब की दुकान में कुछ असमाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि दुकान के शटर में पैट्रोल छिड़क कर आग लगाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

तहरीर में कालाढूंगी रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि बीती 16 जून की रात कुछ लोगों ने जबरन दुकान में घुसने का प्रयास किया। जब दुकान के स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौज और हाथापाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

इसके कुछ देर बाद उक्त असमाजिक तत्व पुनः दुकान में आ धमके और बंद दुकान के शटर में पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT