एसबीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर खाते से 5 लाख उड़ाने वाला पुणे से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

शिकंजे में आरोपी…
एनीडेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर की थी ठगी
आरोपी से ठगी में इस्तेमाल दो मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद

बागेश्वर। कॉर्बेट हलचल
बागेश्वर जिला पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर ग्रामीण के खाते से ₹5 लाख से ज्यादा निकालने के आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के जामताड़ा का रहने वाला है।


आप भी अलर्ट रहें, ऐसे की थी ठगी
बागेश्वर कोतवाली में 21 जून 2021 को नवीन चन्द्र जोशी पुत्र सुरेश चन्द्र जोशी ग्राम भिलकोट पो-भतौडा ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसने एसबीआई यूनो मोबाइल एप आदि के सम्बन्ध में गूगल में कस्टमर केयर नम्बर सर्च किया। इस नंबर पर फोन करने पर उसे एनी डेस्ट मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कराया गया। यह एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही उसके होश उड़ गए क्योंकि खाते से ₹5,03,906 निकाल लिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


साइबर सेल ने खोज निकाला आरोपी
एसपी बागेश्वर ने इस मामले में साइबर सैल को आरोपी का पता लगाने के निर्देश दिए और जांच साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह को दी गयी। साइबर सैल ने मामले की तकनीकी तफ्तीश कर आरोपी का पता निकाल लिया, जो झारखण्ड के जिला जामताडा के करमाटाड थाना क्षेत्र का सरफराज अंसारी पुत्र रिवान अंसारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


घर में नहीं हाथ लगा सरफराज
पिछले दो सप्ताह से पुलिस टीम आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सरफराज को महाराष्ट्र के संवाना स्पोर्ट सैक्टर 25, निगही, पुणे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


अकेला ही ठगी करता है शातिर सरफराज
आरोपी सरफराज ने बताया कि साल 2019 तक वह साइबर ठगी के गिरोह में काम करता था। बाद में उसने साइबर धोखाधड़ी करने के तौर-तरीके सीख लिए तो वह अकेला ही ऐसी धोखाधड़ी करने लगा ।
 

Ad_RCHMCT