हल्द्वानी- निकाय चुनाव को लेकर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश में  निकट भविष्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की दृष्टिगत, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, मस्तु दास ने जनपद नैनीताल के एआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अपर जिला अधिकारी फिंचाराम चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक के दौरान सभी एआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत मतदाताओं और मतदाता सूची का ठीक प्रकार से सर्वे करें। उन्होंने विशेष रूप से नवयुवक-नवयुवतियों, जो हाल ही में 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं, को मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ने और दिव्यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

इसके अलावा, उन्होंने उन मतदाताओं के नाम हटाने की आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा, जो पूर्व में यहां किराए पर रहकर कार्य करते थे लेकिन वर्तमान में अन्यत्र निवास कर रहे हैं। साथ ही, दिवंगत मतदाताओं के नाम भी मतदान सूची से हटाने के लिए निर्देशित किया गया। उन मतदाताओं जिनके नाम अलग-अलग बूथों में अंकित हैं, उनके नाम भी हटाने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरा, लाइट, सिक्योरिटी और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की।

Ad_RCHMCT