एलोपैथी के लाखों डाक्टरों पर बाबा रामदेव ने उठाया सवाल,कही ये बात

ख़बर शेयर करें -



बाबा रामदेव ने फिर एक बार एलोपैथी को लेकर हमला किया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि एलोपैथी झूठ ही पैथी है। इसी पैथी के चलते ही लोगों में कुंठा पैदा हो गई है।


बाबा रामदेव हमेशा की तरह एलोपैथी पर हमलावर हैं। एलोपैथी करने वाले लाखों डाक्टरों पर बाबा रामदेव ने सवाल खड़ा किया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को झूठ की पैथी है और इससे मरीजों का इलाज संभव नहीं है। बाबा ने कहा है कि उन्होंने योग के सहारे लाखों लोगों के लीवर, किडनी, और फेफड़ों से संबंधित कई गंभीर बीमारियों को उन्होंने ठीक किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म


बाबा रामदेव यही नहीं रुके। बाबा ने कहा है कि लोगों को भ्रमित सूचनाएं देकर बहका दिया जाता है कि लीवर ठीक नहीं होता है, बीमारियां ठीक नहीं होती हैं। यह सब झूठी बातें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन


आपको बता दें कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की बंगाल इकाई ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ उनकी इस कथित टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश


बाबा रामदेव पहले भी एलोपैथी पर सवाल उठाते रहें हैं। वो कोविड काल में एलोपैथी पर सवाल उठाकर वो चर्चा में आए थे। कोविड के इलाज के लिए दवाओं की एक किट लांच करते हुए उन्होंने एलोपैथी को कोविड के इलाज में कारगर न होने की बात भी कही थी।

Ad_RCHMCT