यहां शराब दुकानदारों को 20 रुपए ज्यादा लेने पर लगा हज़ारो का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।यहां शराब की ओवररेटिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आबकारी विभाग कार्रवाई भी कर रहा है, इसके बावजूद दुकानों पर धड़ल्ले से ओवररेटिंग जारी है। बीते दिन ऐसे ही एक मामले में एक शराब विक्रेता पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

दुकान मालिक निर्धारित रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेच रहा था। कई वाहनों की तलाशी भी ली गई। दरअसल डीएम सोनिका द्वारा जिले में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग और अनियमितता की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों और विकासनगर क्षेत्र में बरोटीवाला, धर्मावाला रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। जांच के दौरान जाखन में व्हिस्की और बीयर की बोतल पर निर्धारित दर से 20 रुपये ज्यादा लेने और अनियमितता पर दुकान के मालिक पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

डीएम ने अवगत कराया कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग और दुर्व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद में स्थित शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT