कोसी बैराज क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। कॉर्बेट हलचल
विश्वविख्यात कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर कोसी बैराज क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शिलान्यास किया। शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद विधायक बिष्ट ने बताया कि एचआरटी गेट के समीप सौन्दर्यकरण कार्य 50 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं


विधायक बिष्ट ने बताया कि इस योजना को मुख्यमंत्री की घोषणा में संस्तुत कर स्वीकृति दिलाई गई थी, किंतु जनवरी में आचार संहिता लगने के कारण कार्य मे विलम्ब हुआ। अब धनराशि मंजूर होने से कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। सौन्दर्यकरण कार्य होने से रामनगर कोसी बैराज में पर्यटको की संख्या में इजाफा होगा और निश्चित ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, भाजपा युवा नेता जगमोहन बिष्ट, विधानसभा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, महामंत्री बलदेव रावत,पूरन नैनवाल,मनमोहन बिष्ट,अमर सैनी,धनश्याम शर्मा,किरन रावत,सारिका जोशी,नीमा मठपाल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT