प्रदेश के तीन काशियों का विकास कर रहे : महाराज

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार राज्य की तीनों काशी उत्तरकाशी, गुप्तकाशी और काशीपुर का समग्र विकास कर रही है। उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं से “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की अपील की।


उत्तरकाशी में भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर कैबिनेटमंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अपने देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए घर-घर तिरंगा फहराकर “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तरकाशी, गुप्तकाशी और काशीपुर तीनों काशियों का लगातार विकास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जय बाबा नीम करौली: कैंची धाम में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा।


पंचायत भवनों में लगाएं राष्ट्रपति की तस्वीर
उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का ऑफिशियल चित्र आ जाए तो उसे ढोल दमाऊ बजाते हुए बड़े सम्मान के साथ पंचायत भवनों में लगाएं। यह प्रसन्नता की बात है कि द्रोपदी मुर्मू देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी; बंडिया में किया शिव-हनुमान प्रतिमाओं का अनावरण


कूड़े का निस्तारण होगा
मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं को देखते हुए कहा कि शीघ्र ही कूड़े के निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जाएगीं और पंचायत स्तर पर जगह-जगह वैक्यूम क्लीनर भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी; बंडिया में किया शिव-हनुमान प्रतिमाओं का अनावरण


नेलांग घाटी में पर्यटन का विकास
महाराज ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना कर एकल खिड़की सिस्टम किया जाएगा। उन्होने कहा जादूंग और नीलांग वैली में जहां भी हम पर्यटन को बढ़ा सकते हैं उसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

Ad_RCHMCT