रविवार को कैंचीधाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, सुबह 7 बजे से बदला रहेगा ट्रैफिक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत श्री कैंचीधाम यात्रा मार्ग पर वीकेंड के चलते रविवार को यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। पुलिस के अनुसार, पर्यटक एवं भारी वाहनों के लिए यह डायवर्जन व्यवस्था प्रातः 07:00 बजे से लागू की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि नैनीताल एवं ज्योलिकोट की ओर से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटक वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा, जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जाएगा। इसी प्रकार भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहनों को विकास भवन, भीमताल में पार्क कर शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम भेजा जाएगा। इस दौरान भवाली तिराहा से कैंचीधाम की ओर पर्यटक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

पुलिस के अनुसार, कैंचीधाम क्षेत्र से होकर अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर एवं रामगढ़ होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड होते हुए खुटानी–मुक्तेश्वर–रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

ज्योलिकोट मार्ग से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को नैनी बैंड–सैनिटोरियम बाईपास–तिरछाखेत–खुटानी–मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि यातायात सामान्य होने तक ऐसे वाहनों को गेठिया क्षेत्र में रोका भी जा सकता है। अल्मोड़ा, रानीखेत एवं बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़–मुक्तेश्वर–खुटानी होते हुए भीमताल के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे, अथवा यातायात सामान्य होने तक जनपद सीमा पर रोके जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में श्री कैंची धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीडीएस (BDS) टीम ने संभाला मोर्चा

हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों—जैसे सब्जी, फल, दूध, गैस, ईंधन आदि—का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा। पुलिस ने बताया कि वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT