पीएम के पहुंचने से पहले केदार घाटी का बदला मिजाज,हुई बर्फ बारी

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है। घाटी में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। भारी बर्फबारी के चलते ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। भारी बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच कल यानी 21 अक्टूबर को पीएम मोदी भी केदारनाथ में दर्शन के लिए पहुंच रहें हैं।मिली जानकारी के अनुसार केदारघाटी में लगातार बर्फबारी हो रही है। पूरी केदारघाटी बर्फ की सफेद चादर से ढंक गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

केदारनाथ मंदिर के पीछे ऊपर पहाड़ी पर खासी बर्फ दिख रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के इर्दगिर्द और अन्य इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'


इस बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्हें बर्फबारी में ही अपना रास्ता तय करना पड़ा है। वहीं कई श्रद्धालु ठंड बढ़ने से बीमार भी हो रहें हैं।


इसी बीच 21 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंच रहें हैं। पीएम मोदी सुबह तकरीबन आठ बजे केदारनाथ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इसके साथ ही वो केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी के आगमन के लिए चल रही तैयारियों में लगे अधिकारियों को बर्फबारी ने नई चुनौती दी है।

Ad_RCHMCT