डेढ़ लाख कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान, सीएम धामी ने दी सहमति

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड में कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली बोनस का तोहफा दिया है। सीएम धामी ने दिवाली बोनस की फाइल को मंजूर कर दिया है। तकरीबन डेढ़ लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

राज्य सरकार, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के समूह ग और घ के कर्मचारियों और समूह ख के 4800 ग्रेड पे तक के सभी नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को तीस दिन का बोनस दिया जाएगा। ये अधिकतक सात हजार रुपए तक का है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय में NCC रैंक सेरेमनी: भास्कर सिंह मवाड़ी को मिली सीनियर अंडर ऑफिसर की जिम्मेदारी


इसके साथ ही कैजुअल दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस के रूप में 1184 रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।


सरकार के आंकड़ों के अनुसार सरकार पर इस बोनस के ऐलान के बाद 1 करोड़ 20 लाख रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च


कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को बोनस के लिए अधिकृत किया था। अब कर्मचारियों को डीए का इंतजार रहेगा। कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था।

Ad_RCHMCT