नशे पर बड़ा प्रहारःपुलिस ने गिरफ्तार किए नशे के तीन सौदागर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त की है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने नशे के तस्करों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया और 6540 नशीली गोलियाँ और कैप्सूल बरामद किए। यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। 

अभियान के तहत पुलिस ने दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक को हल्द्वानी कोतवाली से और दूसरे को वनभूलपुरा क्षेत्र से पकड़ा गया। तस्करों के कब्जे से विभिन्न नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं, जिसमें 1440 नशीले कैप्सूल और 5100 गोलियाँ शामिल थीं। पुलिस ने जैनुल आबदीन उर्फ अरमान निवासी इन्द्रानगर को 480 नशीले कैप्सूल और 600 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जैनुल ने पूछताछ में बताया कि वह नशीली सामग्री इकराम नामक तस्कर से प्राप्त करता था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

 इसके अलावा मो. इकराम निवासी वनभूलपुरा के पास से 5460 नशीले कैप्सूल और गोलियाँ बरामद की गईं। इकराम ने बताया कि वह इन दवाइयों को मुरादाबाद से लाकर हल्द्वानी में बेचता था। इसके अतिरिक्त, भवाली पुलिस ने भी एक चरस तस्कर वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 474 ग्राम चरस बरामद की। 

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

यह अभियान मुख्यमंत्री उत्तराखंड की पहल पर चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य को नशामुक्त बनाना है। पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई से तस्करों में खौफ का माहौल बन गया है, और अपराधी अब आसानी से राज्य में नशे की सप्लाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एएसआई पुष्कर आर्या, कांस्टेबल अरविन्द बिष्ट, संतोष बिष्ट, करिश्मा मेहता शामिल रहे।

Ad_RCHMCT