बिग ब्रेकिंग:-उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 03 महिलाओं सहित 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार एन्टी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा अनैतिक व्यापार, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बुधबार को एन्टी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को सूचना मिली कि खटीमा थाना झनकईया क्षेत्र में राजीव नगर कपूर कालोनी में एक महिला द्वारा काफी समय से अपने घर पर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।

जहाँ पर आये दिन युवक-युवतियों की भीड लगी रहती है जिस कारण मौहल्ले में रहने वाले नव युवक युवतियों पर इसका दुष्प्रभाव पड रहा है और वहां आने जाने वाले शहर के लोगो को काफी शर्मिंदगी हो रही है एवं कालौनी का माहौल खराब हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इस सूचना पर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए युवती के घर पर छापेमारी की गई तो मौके पर संचालिका सहित 01 युवक व अन्य 02 युवतियाँ कुल 04 व्यक्ति अनैतिक कार्य करते हुए पाये गये।

पूछताछ पर पकडे गये युवक- युवतियों द्वारा बताया गया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए हम लोग मिलकर काफी समय से इस कार्य को करते है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौके से काफी आपत्तिजनक सामग्री आदि भी बरामद होने पर संचालिका सहित चारों ‘युवक व युवतियों के विरुद्ध थाना झनकईया में धारा 3/4/5/6/7/8 अनै0 व्यापार निवारण अधि0 1956 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम अभियुक्त गण
1 पत्नी रणजीत ढाली निवासी राजीवनगर कपूर कालोनी थाना झनकईया, जनपद उ0सि0नगर, उम्र 52 वर्ष (संचालिका)
2 पत्नी प्रीतम निवासी राजीवनगर पकड़िया, वार्ड नं0-11, थाना झनकईया, जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष |
3 पत्नी प्रेम राम निवासी बूढ़ाबाग इन्द्रपुरी चकरपुर थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष ।
4- नन्द किशोर मौर्य पुत्र स्वo बच्चूलाल, निवासी ग्राम बण्डिया, पो०- जमौर, तहसील व थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष ।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

बरामदा माल

  1. मोटर साईकिल हीरो स्पेलण्डर प्रो UKO6AH-5156-01 |
  2. नकद धनराशि – 17,300
  3. मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनी के -04 |
    4 प्लास्टिक के कट्टों से बनाया गया गद्दा -01
  4. अन्य आपत्तिजनक सामाग्री
Ad_RCHMCT