बिग ब्रेकिंग-(देहरादून) यहाँ मकान में लगी आग, एसडीआरएफ और फायर फाइटिंग टीम ने बुझाई आग

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal जनपद देहरादून जॉलीग्रांट के पास एक मकान में लगी आग एसडीआरएफऔर फायर फाइटिंग टीम ने बुझाई आग और किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 27 मार्च 2025 को एसडीआरएफ के जवान आरक्षी मनोज रावत द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जॉलीग्रांट के पास एक मकान में आग लग गई है जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घर में लगी आग को फायर फाइटिंग टीम के साथ समन्वय स्थापित करके आग पर काबू पाया गया व कोई भी जन हानि नहीं हुई।

Ad_RCHMCT