बिग ब्रेकिंग-(देहरादून) सुबह-सुबह नदी का बढ़ा जलस्तर,5 लोग फंसे,SDRF ने इस तरह बचाई जान, video

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून-05 लोगों के लिए रक्षक बने SDRF उत्तराखंड पुलिस के जवान,उफनती नदी से किया सकुशल रेस्क्यू

सहसपुर के पास आसन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग नदी में फंस गए। थाना सहसपुर से समय 08:40 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग नदी के बीच फंस गए हैं।  सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीम, जिसमें अपर उप निरीक्षक श्री सुरेश तोमर  शामिल थे, तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ नियंत्रण कक्ष में डायल 112 द्वारा भी इस घटना की जानकारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

स्थानीय पुलिस की टीम भी इस बचाव कार्य में SDRF के साथ शामिल हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से बचाव कार्य शुरू किया। टीम के प्रभारी ने बताया कि इस संयुक्त प्रयास से पांच व्यक्तियों को सुरक्षित नदी पार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

ये पांच व्यक्ति सुजीत सिंह, मुनेश कुमार, बचन सिंह, मामचंद और अनिल कुमार थे, जो ग्राम तीपरपुर के निवासी थे। इनके साथ ही टीम ने पांच पशुओं का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल समापन के बाद, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमों ने मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में अब कोई और खतरा नहीं है।

ग्राम तीपरपुर के लोगों ने रेस्क्यू हेतु इस संयुक्त टीम की बहादुरी और समर्पण के लिए उनका आभार जताया।

Ad_RCHMCT