बिग ब्रेकिंग-यहाँ डबल मर्डर से मची सनसनी।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ दोहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई। घटना दोपहर बाद बहादराबाद के मरगूबपुर गांव की है।

माली जानकारी के अनुसार पहले पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इसके बाद गुस्से में आकर उसके सौतेले बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी है वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। सितारा शनिवार रात ही घर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जब यह सब इनामुलहक के बेटे तोहिद को पता लगा तो गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां सितारा का गला दबा दिया। जानकारी के अनुसार तोहिद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT