बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) यहाँ लगी भीषण आग, भारी नुकसान, मची अफरा तफरी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-नए बाजार मे भयंकर आग लगने से अफरातफरी मच गई।मेन बाजार के छतरी चौराहे के निकट नए बाजार में अचानक एक दुकान में भयंकर आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए भयावह रूप ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर ब्रिडकुल को रेगुलेटरी बॉडी बनाने व जागेश्वर धाम में रोपवे शामिल करने के निर्देश दिए।

देखते ही देखते आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर राख हो गईं आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया, लेकिन उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान आग ने भारी नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : पकड़ी गई फर्जी नंबर वाली महिंद्रा थार! ऑपरेशन 'प्रहार' में नैनीताल पुलिस का एक्शन

स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली, फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घटना के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT