विवाहिता ने ससुरालियों पर कराया मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- ढिकुली निवासी एक विवाहिता ने हल्द्वानी निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ढिकुली निवासी हुमा अंसारी (पत्नी शाहनवाज, निवासी हल्द्वानी) पुत्री मौ. शफीक का कहना है कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व शाहनवाज पुत्र नसीम अहमद निवासी आजाद नगर थाना वनभूलपूरा हल्द्वानी के साथ हुआ था। पति ने अपनी माता के उकसाने पर मेरे साथ कई बार मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिसकी शिकायत पर मेरे पति की काउंसलिंग महिला समाधान केन्द्र में चल रही है। पति के विरुद्ध भरण पोषण का मुकदमा भी परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। महिला समाधान केन्द्र के माध्यम से मैं 23 नवंबर को अपने ससुराल गई तो मेरे ससुर नसीम, सास आमना व मेरे देवर शाहरुख ने मेरे साथ गाली गलौच करते हुए लात घूसों से मारपीट करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

इन लोगों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों शाहनवाज, नसीम, आमना, शाहरुख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 74, 352, 352 (2) मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT