बिग ब्रेकिंग:-महिला संबंधी प्रकरण के मामले में पुलिस महानिदेशक ने दिये थाना प्रभारी जसपुर को निलंबित करने के आदेश

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी उधमसिंहनगर एक्शन में महिला संबंधी प्रकरण को लिया गंभीरता से।

ऊधमसिंहनगर निवासी एक महिला ने पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उनके द्वारा जसपुर थाना प्रभारी पर पद का दुरूपयोग करने के आरोप लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड ने थाना प्रभारी जसपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी किए थे।

उक्त प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ टी सी द्वारा बताया गया कि सभी को नैतिक मूल्यों व आचरण का पालन करना चाहिए। साथ ही द्वारा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के साथ साथ कड़ी विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

Ad_RCHMCT