बिग ब्रेकिंग-(नैनीताल) इनोवा वाहन खाई में गिरा, 06 व्यक्ति थे सवार

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी पुलिस का त्वरित रेस्क्यू: सड़क हादसे में घायल 6 लोगों को पहुंचाया अस्पताल

आज दिनांक 10 नवंबर 2024 को रात्रि करीब 8:40 बजे सूचना प्राप्त हुई की नैनीताल तिराहे से 5 किलोमीटर ऊपर नैनीताल की तरफ एक वाहन खाई में गिर गया है यह सूचना यातायात निरीक्षक रामनगर नैनीताल वेद प्रकाश भट्ट द्वारा दी गई जो उक्त वाहन के पीछे आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जिस पर तत्काल यातायात निरीक्षक द्वारा थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

थाना पुलिस द्वारा भी मौक़े पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया तो वाहन संख्या HR 36 AA 5323  इनोवा में 06 व्यक्ति सवार थे जिसमें वाहन चालक मोड पर अपना संतुलन खोकर  करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी 108 से लाकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवा गया। सभी घायलों को हल्की चोटें लगी है।

Ad_RCHMCT