बिग ब्रेकिंग-मौसम विभाग के नैनीताल जिले मे भी भारी वर्षा के अलर्ट के बाद नैनीताल पुलिस भी अलर्ट मोड पर,करी ये अपील

ख़बर शेयर करें -

मौसम की चेतावनी High Alert


मौसम विभाग द्वारा मौसम बुलेटिन अनुसार उत्तराखंड राज्य के कई जनपदों में कही-कही पर भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है।

संवेदनशील इलाकों मुख्यतः मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं पर राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न तथा कटाव होने के साथ पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

अतः सम्मानित जनता/यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि आप जनपद नैनीताल आगमन के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने का कष्ट करें तथा अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आसपास ना रुके।अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करने पर विचार करें।

पंकज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा भारी बारिश के दृष्टिगत सामानित जनता से अपील है कि छोटी नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। आंधी तूफान तथा भारी वर्षा के समय आवागमन के दौरान सावधानी बरतें तथा अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Ad_RCHMCT