जनाक्रोश रैली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसपी क्राइम/ट्रैफिक ने किया पुलिस कर्मियों को ब्रीफ।

ख़बर शेयर करें -

बुधबार को डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा खालसा इंटर कॉलेज में हल्द्वानी क्षेत्र में आयोजित होने वाली महा जनाक्रोश रैली के सकुशल समापन के लिए सभी ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

सभी पुलिस बल को सहनशीलता तथा व्यवहारिक होकर ड्यूटी करने की हिदायत दी गई। प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी के साथ जन आक्रोश की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ही कार्यवाही करें।

विपरीत परिस्थिति में भी विवेक और संयम से काम लेने, किसी भी प्रकार का बल प्रयोग न करने तथा रैली के दौरान निर्धारित किए गए ट्रैफिक प्लान का पालन कराते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

ब्रीफिंग के दौरान हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी सीओ हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ रामनगर, प्रमोद कुमार शाह सीओ भवाली, राजेंद्र सिंह कोश्यारी उपसेनानायक पीएसी तथा ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT