बिग ब्रेकिंग:-नदी मे नहाते समय पैर फिसलने से राजस्थान का यात्री बहा,मौत,SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में बहा, SDRF ने किया शव बरामद

आज रविवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि विगत दिवस एक व्यक्ति लक्ष्मण झूला क्षेत्र से नदी में बह गया, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकारणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति परिवार सहित राजस्थान से यात्रा हेतु आये थे। कल शाम गीता भवन के पास नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से उक्त व्यक्ति नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान व्यक्ति के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम:-

इंद्र चंद्र सोनी उम्र-65 पुत्र अमलोक चन्द्र
निवासी :- बीकानेर, राजस्थान

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

SDRF टीम का विवरण :-

उप निरीक्षक सचिन रावत
आरक्षी मातवर सिंह
आरक्षी रविन्द्र नेगी
आरक्षी पंकज बिष्ट
आरक्षी सुमित नेगी
आरक्षी अजीत सिंह
चालक जितेन्द्र चौधरी

Ad_RCHMCT