बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) जानिए क्यों बंदूक के साए में स्कूल आए बच्चे……………..

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-राजकीय इंटर कालेज ढेला के पटरानी निवासी बच्चों को बंदूकधारी वनकर्मियों की सुरक्षा में कालेज लाया गया।दो दिन पूर्व ढेला में जंगल लकड़ी बीनने गई महिला कलादेवी को बाघ ने मार दिया।तब से ही ढेला ग्रामवासियों के साथ पटरानी से ढेला इंटर कालेज पढ़ने आने वाले 80 से अधिक बच्चों को भी पूर्ण सुरक्षा की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

महिला को मारने की घटना उसी जंगल में हुई है जहां से पटरानी के बच्चे ढेला आते,जाते हैं।ढेला इंटर कालेज के शिक्षक नवेंदु मठपाल के अनुसार वे लगातार ढेला रेंजर अजय ध्यानी के संपर्क में हैं ताकि बच्चों को पूर्ण सुरक्षा में पटरानी से ढेला ,ले जाना हो।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

उन्होंने बच्चों को लाने,ले जाने के लिए वाहन लगाए जाने की भी मांग की।आज बच्चों को लाने वालों में कार्बेट टाइगर रिजर्व के
गोधन सिंह वन आरक्षी तेजपाल रावत कुबेर बंगारी रहे।

Ad_RCHMCT