बिग ब्रेकिंग-तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने का था शौक रामनगर पुलिस ने बंदे का शौक पूरा करते हुए भेज दिया जेल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करना भारी पड़ गया। दरअसल कोतवाली रामनगर पुलिस को शिकायत मिली कि एक युवक शमशेर अली, पुत्र मोहम्मद शमशाद, निवासी भरतपुर तड़ियाल पीरुमदारा रामनगर नैनीताल द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचाकर खुद को फेमस करने एवं लोगों में स्वयं के प्रति दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

जिसका संज्ञान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी द्वारा लेते हुए संबंधित के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा – 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराते हुए चौकी प्रभारी पीरुमदारा रामनगर को कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसमें चौकी प्रभारी पीरुमदारा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Ad_RCHMCT