बिग ब्रेकिंग-अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन,चालक की मौत,SDRF ने बरामद किया शव

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली-आदि बद्री मार्ग पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने बरामद किया शव

शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया आदि बद्री मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम, उप-निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी ढेला में मनी कथाकार शेखर जोशी की 94वीं जयंती, 'दाज्यू' और 'कोसी का घटवार' के रचनाकार को किया गया याद

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया की एक वाहन खाई में लगभग 250 मीटर नीचे गिरा है। SDRF टीम द्वारा रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनायी जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकलपिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: बोले—'वीर बलिदानियों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय'

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति अपने वाहन से कर्णप्रयाग से गैरसैण मार्ग पर जा रहा था की अचानक आदि बद्री मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  सिख समाज का राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान अतुलनीय: रुद्रपुर में 'पंजाबी गौरव सम्मेलन' में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वाहन संख्या :- UK07TB5679

मृतक का नाम :- बीरेंद्र सिंह रावत, उम्र 44 वर्ष
निवसी :- ग्राम गैरसैण चमोली

Ad_RCHMCT