बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) यहाँ गूल मे अज्ञात सड़ा गला शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आज दि0 06.06.24 को थाना हाजा पर सूचना दी कि करनपुर इन्टर कालेज रोड मे एक व्यक्ति की बॉडी मिली है सूचना पर थाना हाजा से उ0नि0 जोगा सिंह मय जिल्द पंचायतनामा मय दिगर कागजात, उ0नि0 तारा सिंह राणा कानि0 विपिन शर्मा, हे0का0 तालिब हुसैन हे0का0 अनिल चौधरी, कानि0 446 महबूब आलम कानि0 मंजीत सैगर हे0का0 नसीम अहमद को मौके पर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया घटनास्थल कानिया करनपुर रोड़ पर स्थित प्रजापति ,बह्रामपुर आश्रम के पास धनाखोली सिंचाई की गूल का है,जहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा थी, जिसका शव औधे मुंह (नीचे की तरफ )सिंचाई की गूल में पड़ा था, तथा शव गला सडा व कीड़े पड़े हुए थे,शरीर में ऊपर कपड़ा नही था तथा नीचे कच्छा पहना था ,तथा सिर मे बाल नही थे, तथा दाहिने एडी का नीचे का हिस्सा कटा हुआ है शव मे बंदबू आ रही थी ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

शव की शिनाख्त हेतु शव को हमराही कर्मगणो की मदद से गूल से बाहर निकालकर सड़क के किनारे सीधा रखा गया तथा शिनाख्त हेतु लोगों को शव दिखाकर पूछताछ की गयी तथा उसके पहने कपड़ों में हमराही कर्मगणो की मदद से आई0डी0 आदि देखी गयी लेकिन कोई भी आई0डी0 शिनाख्त हेतु नहीं मिली तथा लोगों द्वारा भी आस पास क्षेत्र का होना नही बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

उक्त घटना की व शव की फोटो ग्राफी की गई । शव के पंचायतनामे की कार्यवाही उ0न0 जोगा सिंह द्वारा की गई । जिसके पम्पलेट को जरिये फेसबुक, व्हाटसएप,आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा ।

Ad_RCHMCT