बिग ब्रेकिंग-रामनगर मे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर:-पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से अज्ञात शव बरामद कर उन्हें शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पहले मामले में रानीखेत रोड पर रविवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली के एसएसआई मौ. यूनुस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस द्वारा अज्ञात व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

दूसरा मामला मंगलवार शाम पूछड़ी क्षेत्र में शर्मा के बगीचे का है। जहां अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पर कोटवाल सुशील कुमार अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों के अनुसार शव सुबह से पड़ा था। नशेड़ी समझकर किसी ने कुछ नहीं कहा। देर तक लेते व्यक्ति द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं करने पर पुलिस को खबर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

मौके पर पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दोनों शव को शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे बाद दोनों शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस दोनो ही मामले की जांच में जुट गई है।

Ad_RCHMCT