बिग ब्रेकिंग-(छात्रसंघ चुनाव) रामनगर PNG महाविद्यालय अध्यक्ष पद मे NSUI के प्रत्याशी की जीत,पढ़िये किसको कितने वोट पड़े

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-पीएनजी राजकीय महाविद्यालय रामनगर मे छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हो गये हैं, जिसमें अध्यक्ष पद पर ललित कड़ाकोटी विजयी हुए।

मंगलवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में मतगणना के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर एस.एस. मौर्य ने चुनाव परिणाम के घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के ललित कड़ाकोटी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हीरा सिंह भण्डारी को 96 मतों से हराया। ललित कड़ाकोटी को 1,105 तथा हीरा भण्डारी को 1,009 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 6 वोट नोटा के हिस्से में तथा 18 मत अवैध पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

छात्र उपाध्यक्ष पद पर शिवांग रस्तोगी ने आमने-सामने के मुकाबले में भास्कर सत्यवली को 604 मतों से एवं छात्रा उपाध्यक्ष पद पर नीलम मनराल ने दीक्षा बेलवाल को 354 मतों से परास्त किया। शिवांग रस्तोगी को 1,207 व भास्कर सत्यवाली को 603 तथा नीलम मनराल को 1,179 व दीक्षा बेलवाल को 825 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

सचिव पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले मे चेतन पंत 751 मत प्राप्त कर 84 वोटों से विजयी रहे। जबकि इस पद पर दूसरे स्थान पर रहे रोहित रावत को 667 तथा मनोज नेगी को 615 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद हेतु रोहित कुमार पुत्र जीवन चन्द्र 1,233 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नैतिक करगेती को 562 मतों से परास्त किया। नैतिक को 671 व रोहित कुमार पुत्र बहादुर राम को 71 वोट प्राप्त हुए ।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु पीयूष जोशी ने 1,001 वोट प्राप्त कर सीधे मुकाबले में केवल सिंह को 946 वोट मिले।केवल सिंह को 55 मतों से पराजित किया।

Ad_RCHMCT