बिग ब्रेकिंग:-श्री केदारनाथजी में चंडीगढ़ से दर्शन हेतु आयी महिला का स्वास्थ्य हुआ खराब,SDRF ने कुछ ऐसे बचाई महिला की जान,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

रविवार को देर रात श्रीकेदारनाथ जी में इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी भैरव गदेरे डयूटी चैक करके टीम के साथ वापस कैम्प की ओर आ ही रहे थे की उनके द्वारा देखा गया कि रास्ते में चंडीगढ़ का एक परिवार जो दर्शन हेतु श्री केदारनाथ आ रहा था, उसमें एक महिला को चलने में व सांस लेने में अत्यंत परेशानी हो रही थी।

SDRF टीम द्वारा उक्त श्रद्धलुओं से परेशानी के बारे में पूछा गया तो महिला के पति द्वारा बताया गया कि वह ,उनकी पत्नी व बेटी चारधाम यात्रा पर आए हुए है और श्री केदारनाथ जी दर्शन के लिए पैदल चलते हुए उनकी धर्मपत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

SDRF द्वारा तुरन्त मौके की संवेदनशीलता को भांपकर बिना वक़्त गवाये प्राथमिक उपचार देने के साथ ही पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर से महिला को ऑक्सीजन दी गयी। चूंकि पूरा परिवार भी ठंड से ठिठुर रहा तो SDRF टीम द्वारा उक्त परिवार को SDRF कैम्प ला कर गरम पानी पिलाया गया व कम्भल इत्यादि उपलब्ध करवाकर शरीर के तापमान को भी नॉर्मल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

बीमार महिला को SDRF कैम्प में मौजूद ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर से ऑक्सीजन दी गयी, जिससे कुछ समय बाद महिला के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ। स्वास्थ्य में सुधार होने पर SDRF टीम द्वारा उन्हें आवश्यक अग्रिम उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

SDRF टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से महिला के अनमोल जीवन की रक्षा हो पाई।इस निस्वार्थ भाव से की गई मदद के लिए महिला व उनके परिवार द्वारा #SDRF का आभार व्यक्त किया गया।

महिला का नाम–श्रीमती ज्योति शर्मा, उम्र 42 वर्ष,बनिवासी चंडीगढ ।

Ad_RCHMCT