बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी कार,1 की मौत,3 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी – चम्बा मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान

आज दिनाँक 16 सितंबर 2023 को टिहरी कण्ट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि टिहरी चम्बा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटना में एक आई10 कार (UP25BF1140) जिसमें 04 लोग सवार थे, चम्बा से धनोल्टी मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। वाहन सवार 04 लोगों में से 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 03 घायल अवस्था में थे।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में लगभग 200 मीटर नीचे रोप द्वारा खाई में उतरकर कार तक पहुँच बनायी व तीनों घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया व मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

घायल व्यक्तियों का नाम :-

  1. श्री बृज किशोर, 32 वर्ष
  2. श्री अनिल मिश्रा, 28 वर्ष
  3. श्री विकास बिष्ट, 27 वर्ष मृतक व्यक्ति का नाम :- तुषार पांडे 35 वर्ष
Ad_RCHMCT