बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) यहाँ ट्रक और चारकोल मिक्सर की भिड़ंत,देखिये SDRF का रेस्क्यू वीडियो

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक और चारकोल मिक्सर की भिड़ंत हुई, SDRF ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

सूचना के अनुसार, आज,गुरुवार को, जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने SDRF टीम को सूचित किया कि एक ट्रक और चारकोल मिक्सर पेट्रोल पंप के पास टकरा गए हैं, जिसमें ट्रक के चालक फंसे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता क्षेत्र के भास्कर जोशी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी बने, आईआईटी रुड़की से कर रहे हैं एमटेक

त्वरित कार्यवाही करते हुए ,इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम  उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कटिंग इक्विपमेंट की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त भाग को काटा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 55 CCTV कैमरों की मदद से 4 लाख के जेवरात चोरी का पर्दाफाश!

घायल का विवरण, संजीव कुमार, पुत्र श्री राजेंद्र सिंह , दिल्ली निवासी,  आयु 30 वर्ष है, होने के बाद उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Ad_RCHMCT