बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) झील मे मिला लापता महिला का शव,SDRF ने किया शव बरामद।

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी- SDRF ने टिहरी झील में डूबी महिला का शव किया बरामद।

बुधवार को जनपद टिहरी के थाना लम्बगांव द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि विगत रात्रि से कंगसाली गांव की एक महिला लापता है जिसकी चप्पल व फोन झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में गूंजा योग का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने हजारों साधकों व SSB जवानों के साथ किया योगाभ्यास; ₹3300 करोड़ की 'शारदा कॉरिडोर परियोजना' का किया जिक्र

उक्त सूचना पर HC राकेश रावत के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची तथा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च आरम्भ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया 7 दिनों का पूर्वानुमान

SDRF डीप डाइविंग टीम डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा 35 से 40 फ़ीट की गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त महिला के शव को ढूंढ निकाला व बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मृतक महिला का विवरण:- विजयलक्ष्मी पत्नी स्व0 श्री दिनेश चौहान, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम- कंगसाली, पट्टा- रैका, थाना- लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।

SDRF टीम का विवरण:-

  1. मुख्य आरक्षी राकेश रावत
  2. आरक्षी प्रदीप नेगी
  3. आरक्षी मातबर सिंह
  4. आरक्षी अनिल
  5. आरक्षी कवीन्द्र चौहान
Ad_RCHMCT