बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) “थारा झौट्टा,म्हारी गली में कैसे आ ग्या” ये कहते हुए दनादन लट्ठबाजी शुरू,10 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

“जरा सी बात पर अपना आपा खो देना किसी भी समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है :: एसएसपी हरिद्वार”

जनपद हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों के बीच सिर्फ इस बात को लेकर भारी भरकम लट्ठबाजी हो गई कि “एक पक्ष का भैंसा, दूसरे पक्ष की गली में कैसे आ गया”

दोनों पक्षों में मामूली सी बात पर हुए इस लड़ाई झगड़े का किसी ने वीडियो बना लिया जो वंदे भारत ट्रेन की स्पीड से भी ज्यादा तेज गति से वायरल हो गया। झगड़ने वाले ये भी भूल गए कि अगले महीने मंगलौर में विधानसभा उपचुनाव भी है और आचार संहिता “चालू आहे”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

मामला एसएसपी की संज्ञान में आने पर उनके द्वारा प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

जिस पर मंगलौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए “प्यार से समझाते हुए” 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई। फिलहाल मंगलौर पुलिस के “प्यार से समझाने पर” सभी के द्वारा कहा गया कि वे भविष्य में अब ऐसा कभी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

नाम पता अभियुक्तगण–
1- आरिफ पुत्र अब्दुल हफीज उम्र 36 वर्ष।
2- राहिल पुत्र युसूफ उम्र 18 वर्ष।
3- आश मोहम्मद पुत्र फुरकान  उम्र 21 वर्ष।
4- मतलूब पुत्र शकील अहमद उम्र 25 वर्ष।
5- नफीस पुत्र अनीस अहमद उम्र 45 वर्ष
6- फुरकान पुत्र  मेहरबान उम्र 33 वर्ष।
7- उसमान पुत्र शमीम उम्र 26 वर्ष।
8- इमरान पुत्र मेहरबान उम्र 35 वर्ष
9- अनस पुत्र मोहसीन उम्र 32 वर्ष।
10- अरमान पुत्र इकबाल उम्र 21 वर्ष। समस्त निवासीगण टाडा भनेडा थाना मंगलौर हरिद्वार।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

Uttarakhand Police
PoliceAction
UKPoliceStrikeOnCrime

Ad_RCHMCT