Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन दस जिलों मे मौसम का येलो अलर्ट,पढ़िये मौसम अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather
Uttrakhand weather-राज्य में चल रहे मौसम परिवर्तन के बीच मौसम विभाग ने फिर बारिश की संभावना से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है।

वहीं शनिवार को मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए रात्री 8:30 बजे से लेकर रात्रि 12:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ कहीं-कहीं जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है मौसम विभाग में संवेदनशील इलाकों में कहीं पर हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावना जताते हुए कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना से जान माल की हानि की संभावना भी जताई है

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मौसम विभाग ने इसके अलावा राज्य के पौड़ी ,रूद्रप्रयाग,चम्पावत और उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झोंकेदार हवाऐं 30 से 40 किलोमीटर चलने की संभावना संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने  तथा झौंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की भी संभावना हो सकती है।

Ad_RCHMCT