बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) कट्टे मे युवती का शव मिलने से मचा हडकंप

ख़बर शेयर करें -

Crime News

बहादराबाद क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहाँ एक युवती की हत्या कर शव को कट्टे में बंदकर रौ नदी में फेंक दिया गया है।

युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं। नदी में रेत लेने गए एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी।

जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान व शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज मौके पर पहुंचे और कट्टा खुलवाया। युवती का हाथ-पांव बंधा शव निकला। युवती की उम्र लगभग 25 साल है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव कट्टे में भरकर यहां फेंका गया है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

युवती कौन है? हत्या किसने और क्यों की है? इन सभी कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है।वहीं कट्टे मे शव पड़े होने से इलाके मे सनसनी फैल गई है।

Ad_RCHMCT