बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरा,1 की मौत,2 गंभीर

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग-तिलवाड़ा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF ने किया शव बरामद।

राज्य मे सडक़ हादसे भी कम नहीं हो रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला गुरुवार की देर रात्रि 10:30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तिलवाड़ा मार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से SDRF रेस्क्यू टीम SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त ट्रक (UK14 CA 5030) में 03 लोग सवार थे जिनमे से 02 घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि एक व्यक्ति ट्रक में ही था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई। वाहन में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

घायलों का विवरण:-
1. विशाल पुत्र गगन, 18 वर्ष, निवासी:- पीपलकोटी, चमोली।
2. सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, 21 वर्ष, निवासी;- नारायण बगड़ चमोली।

मृतक का विवरण :- सूरज।

Ad_RCHMCT