बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) विजिलेंस ने उपनिरीक्षक क़ो 4000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर में नियुक्त उपनिरीक्षक 4000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार ।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसका अपने गांव गणेशपुर में मकान बन रहा है, जिसके लिये उसने अपने पड़ोसियों से लाईट ली हुयी थी जिस कारण बिजली विभाग के जे0ई0 द्वारा बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये उसके विरुद्ध थाना कैलाखेड़ा में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिस पर कैलाखेड़ा थाने में तैनात उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के एवज में 4000/- रूपये की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था ।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी संगठन ने सीएम धामी से की भेंट, मानदेय वृद्धि पर आश्वासन मिलने से हड़ताल स्थगित।

उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 30-01-2024 को थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर में नियुक्त उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा को शिकायतकर्ता से 4000/- (चार हजार) की रिश्वत लेते हुये थाना कैलाखेड़ा के पास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन न0 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं व कुम्भ मेला-2027 के लिए 1252 करोड़ स्वीकृत किए।

योगदान दें।

Ad_RCHMCT