बिग ब्रेकिंग-वाहन अनियंत्रित होकर खाई मे दुर्घटनाग्रस्त,चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग – जवाड़ी बाईपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में से एसडीआरएफ ने बरामद किया चालक का शव।

राज्य मे सड़क हादसों भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी पहाड़ों तो कभी तराई से हादसों की दुखद खबर सामने आ आ रही है।ताजा मामला आज दिनांक 26 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए हुई।

उक्त वाहन सवार व्यक्ति रुद्रप्रयाग का ही रहने वाला था जो रुद्रप्रयाग बाजार से जवाड़ी की ओर आते समय अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक व्यक्ति सवार था व जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

मृतक व्यक्ति का नाम :- भागीरथ लाल पुत्र श्री ममराज उम्र 35 वर्ष, निवासी:-  ग्राम थापला रुद्रप्रयाग।

Ad_RCHMCT